पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Spread the love

चमोली। गैरसैंण विकासखंड के प्यूरा ग्राम में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव पाये जाने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस के हवाले के मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून को ग्रामीणों ने गांव में एक महिला का आत्महत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। इस पर गैरसैंण थाना पुलिस आत्म हत्या करने वाली महिला के पिता के साथ प्यूरा गांव पहुंची। एसओ सुभाष जखमोला ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या न हो कर हत्या का प्रतीत हुआ है। मृतक महिला बीना नेगी के पिता गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सारकोट की तहरीर पर पति भरत सिंह नेगी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उससे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *