महिला की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। जबकि सास और ससुर फरार बताए जा रहे हैं। विवाहिता के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
दरसअल, जिले के अगस्त्यमुनि थाना के अंतर्गत चंद्रापुरी में गत पांच नवंबर को विजया भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली ने बताया कि सूचना पर पुलिस फांसी वाले स्थान पर पहुंची, महिला को फंदे से हटाया। मामला संदिग्ध होने पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले की विवेचना की। विवेचना के दौरान कहीं साक्ष्य ऐसे पाए गए, जिससे यह साफ संदेह होता है कि ससुरालियों ने लगातार महिला का उत्पीड़न किया जा रहा था। सबूतों के आधार पर महिला के पति सुभाष चंद्र, ससुर शिवलाल टम्टा और महिला की सास सुदामा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज किया गया।
मृतका के पति सुभाष चंद्र को उनके घर से गिरफ्तारी किया गया, जबकि महिला के सास और ससुर अब भी फरार चल रहे हैं। फिलहाल, पुलिस लगातार दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रह है। जल्द अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *