ग्वालियर , ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। जिसमें ग्वालियर का एक जवान भी शामिल था। लेकिन अपने शौर्य से दुश्मनों को हराने वाला जांबाज घर में अपनी पत्नी से ही हार गया। फौजी ने पत्नी से जान का खतरा जताया है। साथ ही उसने कहा कि उसे राजा रघुवंशी नहीं बनना है।
दरअसल, ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर नगर निवासी देवेंद्र राजावत वेस्टर्न कमांड में तैनात है। फौजी ने पत्नी और जीजा से अपनी और मां की जान खतरा बताया है। देवेंद्र ने कहा कि इंदौर का राजा रघुवंशी सिविलियन था, इसलिए पत्नी की बातों में आ गया। लेकिन वो एक फौजी है और इसलिए पत्नी के खिलाफ पुख्ता सबूत इक_ा कर रखे हैं। क्योंकि उसकी पत्नी उसके घर वाले और जीजा कभी भी उसे और मां की हत्या कर प्रॉपर्टी हथिया सकते है। जिसकी शिकायत पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
देवेंद्र राजावत की शादी को सिर्फ 6 महीने का समय हुआ है। इस बीच उसकी पत्नी वंदना चौहान ने साफ तौर पर बता दिया था कि घर वालों ने उसकी बिना मर्जी शादी कर दी है। वंदना ने पहली सुहाग रात को ही पति को अपना शरीर हाथ नहीं लगाने दिया था और उसके सामने चार शर्तें रख दी थी। वंदना ने कहा कि वह 4 साल तक वह कोई बच्चा नहीं करेगी। साथ ही उसे मां के नाम की गई प्रॉपर्टी उसके नाम करनी होगी। इसके अलावा दो और ऐसी शर्तें पति के सामने रख दी जिसे कोई भी सुनकर हैरान हो सकता है।