मनोरंजन

मैंने हमेशा अपने बारे में अच्छी अफवाहें सुनी हैं : प्रज्ञा जायसवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल जल्?द ही अपकमिंग फिल्?म खेल खेल में से बॉलीवुड में डेब्?यू करने जा रही हैं। उन्?होंने कहा कि हमेशा उन्?होंने अपने बारे में सकारात्मक अफवाहें सुनी हैं और उम्मीद जताई कि ये अफवाहें सच हों।
मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रज्ञा से पूछा गया कि क्या किसी अफवाह ने उनके घर में हलचल मचाई है।
प्रज्ञा ने जवाब दिया, मैंने अपने बारे में कभी कोई नकारात्मक अफवाह नहीं सुनी। मेरे सामने आई सभी अफवाहें अच्छी और सकारात्मक रही हैं।
फिल्म एनबीके 109 के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री ने विभिन्न उद्योगों में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए।
प्रज्ञा ने कहा, ये दोनों अनुभव अद्भुत हैं। मैं दो अलग-अलग उद्योगों और भाषाओं में काम करने के लिए आभारी हूं। मैं केवल अच्छी फिल्मों, अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने और यादगार किरदार निभाने का प्रयास कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे ये अवसर मिल रहे हैं। भाषा मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती। मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहती हूं।
खेल खेल में अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 को टक्?कर देगी।
टी-सीरीज फिल्म वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन खेल खेल में मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!