इगास-बग्वाल: ग्रामीणों ने खेला भैलो, पारंपरिक नृत्य भी किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। इगास बग्वाल का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में भैलो भी खेला। साथ ही पारंपरिक नृत्य भी किया। रविवार को इगास बग्वाल के अवसर पर जिले के राठ क्षेत्र के सैंजी, बुरांसी, धुलेत, चिपलघाट आदि गांवों में ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से इगास बग्वाल का पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने भैलो भी खेला और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य भी किया। राठ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद नौटियाल ने बताया कि राठ क्षेत्र में यह पर्व पूरे पांरपरिक तरीके से मनाया गया। भैलो खेलकर लोग एक दूसरे को इगास बग्वाल की बधाई देते है। आधी रात तक इस पर्व को मनाया जाता है। ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आधी रात तक नृत्य भी करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *