पेट्रोल पंप पर पानी पीने गए आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Spread the love

रुड़की। सिकंदरपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप पर पानी पीने आया आइसक्रीम विक्रता युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *