डीएसबी के पांच शोधार्थियों को आईसीएसएसआर फेलोशिप

Spread the love

नैनीताल। देश की प्रतिष्ठित आईसीएसएसआर फेलोशिप में एक बार फिर से कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के शोधार्थियों ने परचम लहराया है। परिसर के भूगोल विभाग के पांच शोधार्थियों का चयन आईसीएसएसआर की फुल टर्म डक्टोरल फेलोशिप में हुआ है। प्रो़ पीसी तिवारी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे चार शोधार्थी, केवलानंद, राहुल कुमार, धीरज पंत व मनिका क्वीरा इसमें अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। वहीं प्रो़ आरसी जोशी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे एक शोधार्थी मासूम रजा का भी इसमें चयन हुआ है। इससे पहले भी भूगोल विभाग के कई शोधार्थियों ने इस फेलोशिप में अपना स्थान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *