कर्मचारियों के लिए आई कार्ड और नेम प्लेट अनिवार्य हो

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आरटीई कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता कुशलानाथ ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना से मिलकर बेस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में और बेहतर सुधार के लिए सुझाव पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं बेस चिकित्सालय में तैनात समस्त नियमित, संविदा, आउटसोर्स के तहत कार्यरत कर्मचारियों के गले में आई कार्ड, जेब के ऊपर नेम प्लेट अनिवार्य हो। कहा कि ठेकेदार के माध्यम से लगे कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस भौतिक सत्यापन हो। कहा कि मेडिकल कॉलेज में हर दिन 24 घंटे जन औषधि केंद्र को खुला रखा जाए व भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए विशेष आई कार्ड बनाया जाए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *