जिले में प्रवेश करने वालों को दिखाना होगा पहचान पत्र

Spread the love

पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरुप ने कहा है कि जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अब अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। कहा कि गलत जानकारी व दूरभाष नबंर देने से दिक्कत हो रही है।उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आरटीपीसीआर सैंपलिंग आवश्यक है। इसके लिए संबंधित को जनपद में प्रवेश के समय अपना पहचान पत्र अनिवार्य तरीके से दिखाना होगा। कहा ऐसा नहीं करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *