सत्ता में आई कांग्रेस तो 30 लाख नौकरी देगी

Spread the love

पिथौरागढ़। भारतीय युवा कांग्रेस ने नगर में युवा न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 5 गारंटियो के लिए पोस्टर को लांच किया। रविवार को युकां जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा व डीडीहाट जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव में पांच गारंटियों को लेकर मैदान में उतर रही है। जिसमें केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी,पेपर लीक से करोड़ों युवाओं के भविष्य को बर्बाद होने से रोका जाएगा। वहीं 25 वर्ष से कम आयु के डिप्लोमा धारक या कलेज स्नातक को एक निजी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ एक साल की प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 1 लाख रुपये धनराशि भी दी जाएगी। गिग इकनमी में सामाजिक सुरक्षा,घ्युवा रोशनी की गांरटी को भी लागू किया जाएगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस सचिव तारू मेहता व योगेश कठायत, अनिल खड़ायत, रोहित मेहरा, गोवर्धन, लोकेश, निखिल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *