भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए रू प्रीतम

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तल्ख रुख अपनाया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी के लहजे में उन्होंने कहा कि ऐसी अनर्गल बयानबाजी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम का बयान भाजपा की अपसंस्ति को उजागर करता है। ऐसी संस्ति की जगह उत्तराखंड में नहीं है। भाजपा और इससे जुड़े व्यक्तियों का कभी देश से प्रेम नहीं रहा। आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका नहीं रही। वहीं कांग्रेस ने हमेशा समरसता के साथ सभी धर्मों को समान रूप से समझा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से सियासत कर रही है, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। जाति, धर्म के नाम पर भेदभाव और अभद्र भाषा से राजनीति का स्तर गिर रहा है। राजनीति का स्वरूप साफ व स्वस्थ होना चाहिए। उत्तराखंड की राजनीति के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। भाजपा और उसके नेताओं से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। वह जानबूझकर वक्तव्य देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपसंस्ति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। इस पर विराम नहीं लगा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *