निगम से खनन वापस लिया गया तो होगा आंदोलन

Spread the love

देहरादून। अगर सरकार वन निगम से रिजर्व फारेस्ट में होने वाला खनन वापस लेती है तो आंदोलन होगा। सोमवार को वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में ये तय किया गया। वहीं बैठक के बाद रिटायर हो रहे एमडी डीजीके शर्मा को विदाई पार्टी दी।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अध्यक्ष ललित शर्मा व महामंत्री गिरीश नैथानी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। वहीं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि शासन स्तर से रिजर्व क्षेत्र का खनन वन निगम से वापस लेने की बात कही जा रही है। अगर ऐस होता है तो कर्मचारी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। क्योंकि रिजर्व क्षेत्र में वन निगम को खनन का अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।
बैठक में सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गैड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गढ़वाल जेपी बहुखंडी, प्रान्तीय उपमहामंत्री सुनील पुण्डीर,शहजाद अली, सोहन लाल जखमोला़ राजेन्द्र राणा, बृजमोहन कन्याल, सुभाष पुण्डीर, महावीर सिंह असवाल और सूरत सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *