राहुल अध्यक्ष तो गुप्ता बनें सचिव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर की वर्ष 2022-23 कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 जून को पूर्ण हो गया है। शनिवार एक जुलाई को सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रो. राहुल कपूर को अध्यक्ष, डॉ. केके गुप्ता को सचिव और संजय रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष राहुल कपूर ने बताया कि रोटरी क्लब श्रीनगर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्ण प्रयासों के साथ अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों मे अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम को साथ लेकर जन हित के कार्यों को किया जाएगा। क्लब द्वारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार जताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *