वन कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा

Spread the love

नैनीताल। सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं वृत्त की बैठक में ग्रेड पे, अतिरिक्त वेतन देने समेत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। चारों डिवीजन पदाधिकारियों की मौजूद्गी में तय किया गया कि 15 दिन के भीतर मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। सेनिटोरियम स्थित वन विश्राम गृह में हुई बैठक में बीते फायर सीजन का अब तक भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई। इसमें राजस्थान में गहलोत सरकार की तर्ज पर पेंशन बहाली की मांग की गई। इसके अलावा वन दरोगाओं का ग्रेड पे 4600 करने, वन दरोगाओं को बीट से अलावा अनुभाग की जिम्मेदारी देने, 24 घंटे काम करने के एवज में एक वर्ष में एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, वनाग्नि के समय वन रक्षकों को उपकरण व अग्नि रोधक कपड़े देने, समय भत्ता देने की मांग की गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि कर्मचारी विभागीय कार्यों से परेशान हैं। जल्द कमीशन खोरी बंद नहीं हुई तो वह संघ के साथ मिलकर कोर्ट जाएंगे। महामंत्री रणजीत थापा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघ व्यापक आंदोलन करेगा। यहां अशोक कुमार, मनीषा भंडारी, जीवन कांडपाल, भगवती प्रसाद जोशी, शेखर जोशी, सुनील कुमार, दिनेश गोस्वामी, जीवन चन्द्र, हरीश, संतोष जोशी, राजेश, राजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *