सड़क की दुर्दशा ठीक न की गई तो चुनाव का बहिष्कार होगा

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड के नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत डुंगरी में ग्रामीणों ने मानाढुंगा-डुंगरी सड़क की बदहाली पर आक्रोश जताया। उन्होंने सड़क की दुर्दशा ठीक न होने पर आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। डुंगरी में ग्राम प्रधान रंजना वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए वर्ष छह साल पहले में छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो वर्ष पूर्व आई भारी आपदा में मोटर मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग को लोनिवि में शामिल करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखा गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में मोटर मार्ग के लिए 1़30 करोड़ रुपया जिला योजना से स्वीत हुए थे। उसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। गांव के विकास के लिए आने वाले वित्त की धनराशि से मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य किया गया। लेकिन धनाभाव के कारण उक्त मार्ग की दशा नहीं सुधर पा रही है। ग्रामीणों ने सर्व सम्मति रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है। लोनिवि के प्रभारी ईई शिवाकर चौरसिया का कहना है कि मोटर मार्ग को लोनिवि के हैंड ओवर लेने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यहां नंदाबल्लभ पांडेय, पुष्कर सिंह, धन सिंह, सूरज राम, लछमन, लता वर्मा, मुन्नी वर्मा, माया देवी, मंजू मेहता, चंचला देवी, कविता, हेमा, ममता, रेखा, मंगला, संगीता, ललिता, रेनू, अक्षिता आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *