रोड नहीं बनी तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट के खोला सुनार में सड़क निर्माण का कार्य पूरा न होने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर गांव में जल्द रोड का निर्माण नहीं हुआ तो वह आने वाली विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान उन्होंने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। गांव के लोगों ने बताया कि बाराकोट के खोला सुनार में लोनिवि ने वर्ष 2016-2017 में सड़क कार्य के लिए निविदा निकाली थी। जिसमें रोड बनने का कार्य शुरू हो गया। ठेकेदार ने दो महीने तक लगातार कार्य किया फिर उसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। रोड में दीवार, और रोड किनारे रोड़ी फोड़कर डाली गई। लागों ने बताया कि ठेकेदार से मालूम करने पर पता चला कि शासन से वित्त न मिलने पर कार्य नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि वहां पर 50 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने रोड के नाम पर स्क्रबर, दीवार बनाई थी वह क्षतिग्रस्त हो गयी है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि पूर्व में जिला योजना के तहत परिव्यय न मिलने के कारण सड़क कार्य बाधित हुआ था। इस बार बजट मिल गया है जिसके हिसाब से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान नीलू वर्मा, विजय लाल वर्मा, गंगा दत्त जोशी, जगदीश जोशी, दीपक वर्मा, संजय वर्मा, जगदीश वर्मा, भुवन वर्मा, रोहित जोशी, आदि कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *