दो घंटे से अधिक समय तक सड़क बंद रही तो मानी जाएगी अधिकारी की लापरवाही

Spread the love

आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली अधिकारियों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
उच्च शिक्षा राज्य मत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यदि कोई भी मोटर मार्ग दो घंटे से अधिक बंद रहा तो इसे संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी व सडक जैसी मूलभूत सुविधाओं के अवरुद्घ होने पर इन्हें दो घंटे के भीतर सुचारू किया जाए।
सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास भवन सभागार में विकासखंड थलीसैंण, खिर्सू, पाबौ में विद्यालयी शिक्षा, ग्रामीण पुस्तकालय व जिला आपदा प्रबंधन की बैठक ली। डॉ. रावत ने कहा कि गांवों में पुस्तकालय के लिए मॉडल तैयार कर एक समान कमरे बनाये जाएंगे। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुस्तकालय का लोकपर्ण किया जाएगा। डॉ. रावत ने जिला आपदा प्रबंधन की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पेयजल, लोनिवि, सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक कर मानसून सीजन से निपटने के लिए र्ययोजना तैयार करने के साथ ही जनपद में कुल उपलब्ध जेसीबी मशीनों की सूची भी तैयार करें। डॉ. रावत ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत, पेयजल लाइनें व सड़कों को 2 घंटे के भीतर सुचारू किया जाए। जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। डा रावत ने कहा कि ऐसा न किए जाने पर संबंधित अधिकारी की लापरवाही मानी जाएगी। डॉ. रावत ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेञ में अभी भी 10 हजार लोग अशिक्षित हैं। यहां शत प्रतिशत लोगों को शिक्षित बनाए जाने के लिए ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। कहा कि बुजुर्ग लोगों को साक्षर करने के लिए गांव में ही उच्च शिक्षा प्राप्त वाले व्यक्ति को चुना जाएगा। इसके लिए कि तीनों विकास खंडों में अलग-अलग अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे वह समय समय पर साक्षरता का जायजा ले सके। जिस गांव में अधिक संख्या में लोग हैं वहां बुजुर्गों को पढ़ाने के लिए दो-दो स्वयं सेवी रखे जाएंगे। डॉ. रावत ने शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डीएम विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ आशीष भटगाई, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान, सीईओ मदन सिंह रावत, ईई जल संस्थान एसके राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *