मार्ग एलिवेटेड नहीं बना तो तेज होगा आंदोलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने की मांग को लेकर लोगों का धरना रविवार को भी जारी रहा। आंदोलन पर डटे लोगों ने प्रदेश सरकार को मार्ग निर्माण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। लोगों ने कहा कि वह पिछले कई माह से मार्ग निर्माण को लेकर धरना दे रहे हैं। 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी। लेकिन, अब तक सरकार मार्ग निर्माण की स्थिति को नहीं बता पाई है। कहा कि क्षेत्रवासी केवल एलिवेटेड मार्ग ही चाहते हैं। मार्ग के बेहतर निर्माण से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही सिगड्डी के मंद पड़े व्यापार को भी गति मिलेगी। यही नहीं, इस मार्ग का निर्माण होने से कण्वाश्रम को भी नहीं पहचान मिलेगी। शहरवासियों को राजधानी देहरादून जाने के लिए उत्तर प्रदेश की सड़क से नहीं जाना पड़ेगा। कोटद्वार को राजधानी से जोड़ने का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय से मार्ग निर्माण को धरना दे रही है। लेकिन, अब तक सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *