अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका करेगी चालान

Spread the love

एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया शहर का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर में अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण किया गया। मौके पर जो भी अस्थाई दुकानें अतिक्रमण कर रही है उन्हें हटाने को कहा गया। साथ ही शहर में बनी सभी पार्किंग को संचालित किए जाने के लिए पालिका को निर्देश दिए गए। एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट ने बताया कि जिन प्रतिष्ठान स्वामियों ने अस्थाई तौर पर अतिक्रमण किया हुआ उनसे इसे हटाने के लिए कहा गया है। कहा कि यदि ये नहीं हटते है तो पालिका इनका नियमानुसार चालन करें।
पौड़ी में पार्किंग को लेकर आए दिन परेशानी रहती है। इस संबंध में डीएम ने पालिका, प्राधिकरण और राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए थे। गुरुवार को पौड़ी के एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जेल गदेरे के पास दो पहिया पार्किंग, आरटीओ दफ्तर के पास पार्किंग आदि को देखा गया है। पालिका को शहर में बनी सभी पार्किंगों के संचालन के लिए कहा गया है। पौड़ी एजेंसी चौक पर बनी पार्किंग के संचालन को लेकर भी कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण में पौड़ी पालिका के ईओ शांति प्रसाद जोशी, प्रधारिकरण के एई रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *