त्योहार में डाला खलल तो होगी कार्रवाई: सीओ

Spread the love

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने ली लोगों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि होली त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने पौड़ी थाने में विभिन्न समुदाय के लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर हो। कहा कि त्योहार को देखते हुए संदिग्ध इलाकों में पुलिस की विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्हें क्षेत्रवासियों से सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीनियर सीटिजन, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
वहीं, थाना श्रीनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्यामदत्त नोटियाल व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरीओम राज चौहान ने होली को लेकर व्यापारियों व अन्य लोगों की बैठक ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आमजन से शांति पूर्वक होली त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर श्रीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश असवाल, दिनेश पंवार, नरेश नोटियाल, वासुदेव कंडारी , जगदीश भट्ट, हिमांशु अग्रवाल ,अमित बिष्ट, मोहन लाल जैन, राज कुमार महाजन, सुरेन्द्र चौहान, दिलशाद, हैदर, समीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *