उत्तराखंड को देवभूमि बनाए रखना है तो भाजपा को जिताएं : योगी आदित्यनाथ

Spread the love

-कोटद्वार की जनता से रूबरू हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-बोले, सिर्फ भाजपा ही कर सकती है उत्तराखंड का विकास
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कोटद्वार की जनता से रूबरू हुए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि उत्तराखंड को देवभूमि बनाए रखना है तो भाजपा को वोट देकर जिताएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत कोटद्वार का अगर कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा ही है। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कोटद्वार को विकास का एक विजन दिया। जिसके चलते आज कोटद्वार में कई विकास कार्य हुए हैं। अब इन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण को चुना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह भी ऋतु खंडूड़ी भूषण का साथ दें और कोटद्वार के विकास में अहम भूमिका निभाएं।
शनिवार को योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह सुरक्षा बल के साथ बदरीनाथ मार्ग स्थित मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के वो कार्य किए हैं, जो कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुए। यह भाजपा सरकार की ही देन है कि आज उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश विकास के क्षेत्र में एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस वोट बैंक के लिए धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है। कश्मीर के मुद्दे को भाजपा ने ही सुलझाया, जिससे आज देश में आतंकवाद खत्म हो गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि गढ़वाल की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को वोट दें और डबल इंजन की सरकार बनाएं। जिससे उत्तराखंड के विकास का पहिया चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *