सार्वजनिक स्थानों पर धू्म्रपान किया तो होगा चालान

Spread the love

बागेश्वर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें अभियान चलाया जा रहा है। जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए हर ब्लक के दो-दो गांवों का चयन किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों का चालान होगा। सबसे अधिक चालान करने वाले थाने को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को विकास भवन सभागार पर आयोजित बैठक में एडीएम सीएस इमलाल ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि 31 मार्च को विश्व तंबाकू दिवस है। कार्यालय, ग्राम पंचायत, विद्यालयों, कलेजों, विकासखंड, नगर निकायों, जिला पंचायत एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायतीराज विभाग और एनजीओ से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा। सुनीता टम्टा, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरीश पोखरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अनुलेखा बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी आदि मौजूद थे। उधर कपकोट में भी जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को इससे बचाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *