गुलदार दिखने पर टोल फ्री नंबर 1926 पर कॉल करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आशाएं सेवा विकास समिति नौगांवखाल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज मवाधार में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को गुलदार से बचाव को लेकर जानकारी दी गई।
इस मौके पर समिति के कार्यक्रम प्रभारी डा. विजेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को गुलदारसे बचाव हेतु जानकारी देते हुए कहा कि समूह में रहे, अकेले यात्रा करें। कहा कि अभिभावक बच्चों को अकेले न जाने दें। यदि कहीं गुलदार की आशंका हो तो वन विभाग के टोल फ्री नंबर 1926 पर कॉल करें। जन जागरूकता अभियान कि सराहना करते हुए शिक्षकों ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में जन जागरूकता लाने के लिये अति महत्वपूर्ण है। समति के सचिव नीरज पांथरी ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगें। कहा कि एकेश्वर ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज नौगांखाल, राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल, राजकीय इंटर कालेज श्रीकोटखाल, राजकीय बालिका इंटर कालेज एकेश्वर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *