सांसद बलूनी के गांव में मनाया इगास पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के गांव नकोट में मंगलवार को इगास बग्वाल का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गाय की पूजा कर त्योहार मनाया। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने साल 2018 में इस विलुप्त हो रहे लोकपर्व को बचाने के लिए यह मुहिम चलाई थी, जोकि निरंतर जारी है। कहा कि कई प्रवासी ग्रामीण इस पर्व को मनाने के लिए अपने गांव आते है और धूमधाम के साथ यह पर्व मनाते है। उनकी इस मुहिम से आज कई गांवों में यह पर्व फिर से आयोजित होने लगा है और विलुप्त हो रहे लोकपर्व को एक नई पहचान मिली है। इस मौके पर सांसद अनिल बलूनी की चाची सुलोचना देवी, संजय बलूनी, प्रशांत, राधा, सतीश बलूनी, दिवाकर बलूनी, नवीन भद्री, संजीव, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *