सील भवन पर किया जा रहा अवैध निर्माण ध्वस्त किया

Spread the love

नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बीते दिनों राजपुरा क्षेत्र में निरीक्षण कर बिना अनुमति निर्माण कार्य करने पर भवन सील किया था। शनिवार को रातोंरात अतिक्रमणकारी ने सील तोड़कर भवन निर्माण शुरू कर दिया। रविवार को मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल अवैध निर्माण ध्वस्त किया। सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि राजपुरा निवासी रबिन का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *