अवैध खनन: लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर हो कठोर कार्रवाई

Spread the love

-मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने प्रदेश में खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई और समस्त जिलाधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने के लिए पूर्व में जारी आदेश पर की गई कार्रवाई और क्रियान्वयन आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्रभावी रोकथाम एवं पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *