अवैध रूप से चल रहा हॉट मिक्स प्लांट सील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने तहसील सतपुली के केशरपुर के निकट संचालित अवैध हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया है।
उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि केशरपुर में आरजीबी के द्वारा हॉट मिक्स प्लांट संचालित किया जा रहा था, जिसकी जांच की गई तो पता चला कि हॉट मिक्स प्लांट संचालित करने की अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही अवैध रूप से भंडारण किए गए 2287 टन डस्ट एवं ग्रिट को भी सील किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह हॉट मिक्स प्लांट पिछले 2 माह से बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *