कविताओं के माध्यम से बताया मकर संक्रांति का महत्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति मोटाढ़ाक की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविताओं के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल एवं विशिष्ट अतिथि रमाकांत कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर जानकारी दी गई। जानकारी के बाद डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, समिति संस्थापक आरबी कंडवाल, मनमोहन काला, नंदन सिंह नेगी, जगत सिंह नेगी, रेखा ध्यानी, कुमारी वैशाली, अंजू कुकशाल, दिनेश चौधरी आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *