दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर दी अहम जानकारी

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को गुरुद्वारा श्रीनानकमत्ता साहिब में एक दिवसीय भ्रमण कराया गया। इस बीच खेल भी आयोजित किए गए। इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम बीआरसी से शुरू हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विशेष आवश्यकता वाले 26 बच्चे सम्मिलित हुए। टीम प्रभारी जशोद मेहता व राकेश सुमन के नेतृत्व में भ्रमण दल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब दर्शन, ऐतिहासिक संग्रहालय, सरोवर, नानकसागर डैम होते हुए ताज पैलेस पहुंचे। यहां बिल्डिंग ब्लक्स, चित्रकला, गुब्बारे फुलाना, डांस आदि गतिविधियां कराई गईं। फाउंडेशन से सतीश चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं के बारे में विस्तार से बताया। सांकेतिक भाषा में अल्फाबेट्स की जानकारी दी। भारत विकास परिषद के मोहित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल व विशाल गोयल ने बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर समावेशित शिक्षा प्रशिक्षण प्राप्त अजय सिंह क्वीरा व मुनीष सक्सेना ने बच्चों को स्वयं की देखभाल करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन खिलानंद अटवाल ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, निमाई चंद्र माझी, दर्शना, सुमनलता, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *