जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सिंह रावत राजकीय महाविघालय रिखणीखाल में महिला उत्पीड़न निवारण समिति के सदस्यों और महाविद्यालय की छात्राओ के मध्य आयोजित बैठक में छात्राओ को शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डा. भारती द्वारा छात्राओ को महिला शिकायत पेटी, महिला हेल्पलाइन नंबर, राष्ट्रीय महिला आयोग के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने महिलाओ से संबंधित अपराधों व उत्पीडन के प्रकार, उनके निवारण के लिए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती आदि शामिल रहे।