समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय में हुई अहम बैठक

Spread the love

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देश और वरिष्ठ नागरिक परिषद उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा (दर्जा राज्य मंत्री) की पहल पर शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के शिष्टमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम, एसपी सिटी, नगर आयुक्त, सीएमओ, समाज कल्याण अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे और महामंत्री डीके पांडे के नेतृत्व में समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। स्वास्थ्य शिविर, गोल्डन कार्ड सुविधा, पुलिस हेल्पलाइन, अलग काउंटर, गोधन व्यवस्था, टैक्सी सेवा, ट्रैफिक समाधान जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एक अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस भव्य रूप से मनाने की घोषणा भी हुई। बैठक में शांति मेहरा, विवेक राय, डॉ. हरीश चंद्र पंत, रिचा सिंह, कर्नल बीडी. कांडपाल, प्रो. शिवदत्त तिवारी, एसके. अग्रवाल, हेमचंद्र जोशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *