राष्ट्र निर्माण में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की भूमिका महत्वपूणर्रू गुरमीत सिंह

Spread the love

देहरादून। राष्ट्र निर्माण में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज सोशल मीडिया का समय है। फिर भी कई ऐसे लोग हैं जिनकी पहुंच मुख्यधारा की मीडिया तक नहीं है। कम्युनिटी स्टेशन ऐसे लोगों की आवाज बन सकता है। यह बात बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने गोर्खाली सुधार सभा में आयोजित कार्यक्रम में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन घाम छाया के उदघाटन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि देश का पहला गोर्खाली कम्युनिटी स्टेशन घाम छाया उत्तराखंड और देशभर में रहने वाले गोर्खाली समुदाय को एकता के सूत्र में बांधने का काम करेगा। साथ ही उनकी समृद्घशाली संस्ति, परम्पराओं, भाषा, विरासत के संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समुदाय का देश के विकास और विशेषकर रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भूतपूर्व सैनिक रिवर्स माइग्रेशन, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिये अच्छा कार्य कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घाम छाया रेडियो स्टेशन गोर्खाली समुदाय की संस्ति के संरक्षण में मील का पत्थर सिद्घ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पांचवा धाम सैन्यधाम बनाने जा रही है। 1724 शहीदों के परिवारों को चिहिन्त किया गया है, जिनके घरों की पवित्र मिटटी सैन्यधाम के लिये लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना में प्रत्येक पांचवा सैनिक उत्तराखण्डी है। इस दौरान लेज़ (सेवानिवृत) शक्ति गुरंग, लेज़ (सेवानिवृत) राम सिंह प्रधान, बिग्रेडियर (सेवानिवृत) पीएस गुरूंग, कैप्टन (सेवानिवृत) पदम सिंह थापा, गोर्खाली सुधार सभा की अध्यक्ष मधु गुरूंग, ओएनजीसी सीएसआर हेड विजय राज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *