सतपुली-व्यासघाट-देवप्रयाग मार्ग के सुधारें हालात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली-व्यासघाट-देवप्रयाग मार्ग की हालत सुधारने को लेकर गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने इस मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित करने की भी मांग उठाई है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि खैरना-रानीखेत, बुआखाल-देवप्रयाग, देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, पांडुखाल-नागचुलाखा-उफरैंखाल-बैजरों आदि मार्ग राष्ट्रीय राज मार्ग के लिए प्रस्तावित हैं। जबकि सतपुली-व्यासघाट-देवप्रयाग मार्ग भी पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग की दयनीय हालत के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि इस मार्ग को डबल लेन बना दिया जाए तो सतपुली से व्यासघाट होकर देवप्रयाग व ऋषिकेश और देहरादून जाना भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग बहुत संकरा, जीर्ण-शीर्ण व असुरक्षित है। यदि इस मार्ग को ऑलवेदर रोड की तर्ज पर विकसित किया जाता है तो यह मार्ग सड़क परिवहन के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। सतपुली से व्यासघाट होते हुए देवप्रयाग की दूरी केवल 34 किमी है। जिसे बाईपास के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *