एक माह में होगा जिला कार्यकारिणी का विस्तार: मैखुरी

Spread the love

चमोली। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सिमली, आदिबदरी सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि एक माह में कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। इस दौरान मैखुरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी और विधायक अनिल नौटियाल ने सिमली, आदिबदरी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सिमली चंडिका मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मैखुरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही सरकार से तालमेल कर सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान विधायक नौटियाल ने कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र डिमरी, रानीगढ़ मंडल के अध्यक्ष जयत बिष्ट, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य अरूण मैठाणी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, सुभाष चमोली, मनोज पुंडीर, धन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *