दौड़ में इशिका, सोनिया व आकाश रहे प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम कोटद्वार में तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान दौड़ में इशिका, सोनिया व आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग की 1500 मी. दौड़ में इशिका रौतेला ने प्रथम, मनीषा द्वितीय, ललीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ में सोनिया, रशिम, सोनाली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी. दौड़ में आकाश ने प्रथम, मोनिका द्वितीय व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को खेल के प्रति जागरूक किया। कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए, इससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच मिलता है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक सुनील रावत, धीरेंद्र रावत, संजय शर्मा, संदीप डुकलान, संजीव चंद्र, गौरव घिल्डियाल, सिद्धार्थ कोटनाला अनीता बिष्ट,संजय सैनी, प्रदीप रावत ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *