रोमांचक मैच में राजस्थान ने गुजरात को 6 रनों से हराया, आखिरी ओवर में 10 रन नहीं बना सके टाइटन्स

Spread the love

नईदिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने करीबी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हरा दिया. गुजरात आखिरी दो ओवर में 15 रन नहीं बना सके, जिसका सबसे ज्यादा क्रेडिट जोफ्रा आर्चर और तुषारदेश पांडे को जाता है. आर्चर ने 19वें ओवर में केवल 4 रन दिए, जिसकी वजह से गुजरात को आखरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन तुषार ने पहली गेंद वाइड फेंकने के बावजूद केवल 4 रन ही खर्च किए.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहला विकेट 78 के स्कोर पर गिरा. जब कुमार काषाग्रा 14 गेंद में 18 रन बनाए. वहीं दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे. उसके बाद गुजरात ने अपना दूसरा विकेट सुदर्शन के रूप में 107 के स्कोर पर गिरा. जहां से ये लग रहा था कि गुजरात आसानी से ये लक्ष्य चेज कर लेगा. लेकिन उसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट लेकर गुजरात के 5 और विकेट गिरा दिए. जिससे उनका स्कोर 165/7 हो गया.
यहां से गुजरात का मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, तभी गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे राशिद खान और तेज गेंदबाज कगीसो रबड़ा ने 30 गेंद में शानदार 43 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. लेकिन वो आखिरी दो ओवर में 15 रन नहीं बना सके, जिससे उनकी टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. रबाड़ा ने 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि राशिद खान 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए.
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवी बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की और आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा तुषार, बर्गर और पराग को एक-एक विकेट मिला.
इससे राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसको जायसवाल, वैभव और जुरेल ने सही साबित किया और टीम का स्कोर 210 तक पहुंचा दिया. जायसवाल ने 36 गेंद में 55 रन, वैभव ने 18 गेंद में 31 रन और ध्रुव जुरेल ने 42 गेंद में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे. गुजरात की तरफ से रबड़ा ने दो विकेट झटके, जबकि बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *