प्रभारी मंत्री जोशी ने 105 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे

Spread the love

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सिटी क्लब में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान 21 दिव्यांगों को व्हील चौयर, 13 दिव्यांग को ट्राई साईकल, 5 दिव्यांगों को बेशाखी, 6 को स्टिक, 56 कान की मशीन और 4 को वकर वितरित किये गये। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वच्छता और सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग न करने से संबंधित शपथ दिलाई। साथ ही कोरोनाकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य करने वाले 11 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। गुरुवार को सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रभारी मंत्री ने दिव्यांगों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा, जन-जन के नेता हैं, जिनके जन्म दिवस को 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान-सम्मान, स्वाभिमान विश्व पटल पर बढ़ाया है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बन कर उभर रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्घ, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, सहित भारत भूषण चुघ, सुशील यादव, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील यादव, जगदीश विश्वास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *