चौखुटिया में आशाओं ने निकाला जनचेतना जुलूस

Spread the love

अल्मोड़ा। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों के निराकरण को लेकर शनिवार को भी प्रदर्शन किया। आंदोलित आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मुख्य बाजार, ब्लाक कार्यालय तक जनचेतना जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। आप के राजेंद्र तिवारी व यूथ कांग्रेस के विनोद कुमार ने आशाओं का समर्थन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने योग्यता के अनुसार एएनएम के पद पर नियुक्ति के अलावा मानदेय बढ़ाने के साथ ही सभी सरकारी सुविधाएं देने की मांग की। कहा कि कोरोना काल में किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर सम्मानित किया जाए। जुलूस की अगुवाई अध्यक्ष दीपा देवत्तला ने किया। इसमें भगवती मेहरा, मंजू देवी ,शोभा देवी ,कमला देवी, भगवती पांडे ,नीमा देवी, पुष्पा देवी, उमा , लक्ष्मी चौधरी, मोहनी हेमा, देवकी, मीना गौड, मुन्नी देव आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *