देवप्रयाग में लोगों ने पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली

Spread the love

 

नई टिहरी। विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस ने भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में अयोध्या राम जन्म भूमि से पूजित अक्षत कलश के पहुंचने पर तीर्थनगरी में संगम तट से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या के संतों की ओर से पूजित अक्षत कलश तीर्थनगरी पहुंचा। हिंदू संगठनों द्वारा कलश का देवप्रयाग में भव्य स्वागत करते नगर में ध्वजों और जय श्रीराम के जय घोष के साथ ढोल नगाडों के साथ संगम तट से बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई। संघ के जिला प्रचारक भारत ने बताया कि प्रसाद रूपी अक्षत और साहित्य को हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कलश यात्रा में तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग, सरस्वती शिशु, विद्या मन्दिर के छात्रों सहित रामभक्तों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कलश यात्रा में विधायक विनोद कंडारी, ज्योति र्केतुरा, अशोक तिवारी, शशि ध्यानी, ड़ बीएस रावत, रेखा भट्ट, सुरेश कोटियाल, हजारी लाल भट्ट, शैलेश सयाना,कविता पंचपुरी, शुभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *