जसपुर में 80 महिलाओं ने ली आप की सदस्यता

Spread the love

काशीपुर। आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.यूनुस चौधरी ने महिला सम्मेलन कर 80 महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। तथा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। काशीपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। कहा कि आप ही प्रदेश का विकास कर सकती है। इसके बाद उन्होंने हनीफा अंसारी को महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष, परवीन जहां को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। यहां अजय अग्रवाल, शादाब कमाल, वसीम सिद्दीकी, नफीस अहमद, मो अकरम, नरेश सागर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *