खटीमा में 20 वार्डों में दस आरक्षित, पांच ओबीसी के लिए

Spread the love

रुद्रपुर। खटीमा में बीस वार्डों में से दस वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें से पांच सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं। अनारक्षित में कंजाबाग बटिया वार्ड संख्या दो, वार्ड संख्या तीन टिगरी वार्ड, वार्ड 11 न्यू तहसील वार्ड, वार्ड 12 महोलिया वार्ड, वार्ड 14 सनातन धर्मशाला वार्ड, 15 राजीव नगर वार्ड, 17 शिव कॉलोनी वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा ऊंची महुवट वार्ड 19, वार्ड 20 मुंडेली, वार्ड पांच पूर्णागिरी कॉलोनी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड एक उमरुखुर्द, वार्ड छह झनकईया अनुसूचित जनजाति, खेतलसंडा खाम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वार्ड 13 आंबेडकर नगर अनुसूचित जाति, वार्ड 16 पकड़िया अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 ईदगाह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रजा मस्जिद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, इस्लानगर वार्ड अन्य पिछड़ा, कुरैशी मस्जिद अन्य पिछड़ा, गौटिया वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *