नैनीताल में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सीएम धामी से मिलने से रोका तो किया हंगामा, बोले-सिर्फ चुनाव में आती है याद

Spread the love

नैनीताल। मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में प्रातिक और डिजिटल कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक ईकाईयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने नियम विरुद्घ कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा। उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को नैनीताल दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री प्रातिक षि और डिजिटल कृषि को बढ़ाने के दो मूलमंत्रों पर कार्य कर रहे है। इसलिए प्रदेश में प्रातिक और डिजिटल षि को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। गृह मंत्री की ओर से सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से साथ वर्चुअल बैठक में भी इन क्षेत्रों में विस्तार करने को कहा गया है, जिस पर उत्तराखंड पहले से कार्य कर रहा है, मगर उनकी ओर से नई संभावनाएं तलाशते हुए प्रातिक और डिजिटल षि को बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में षि विश्वविद्यालयों की सहभागिता बढ़ा कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता है। मगर चुनाव के बाद भी अब कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। कहा कि प्रदेश को पर्यटन, बागवानी और औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को लेकर सरकार कार्य कर रही है। नई इकाइयों की स्थापना के लिए लोगों को आमंत्रण भेजे जा रहे है।
नैनीताल क्लब में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह की वर्जुअल बैठक में करीब ढाई घंटे बिताए। इस दौरान कार्यकर्ता घंटों वीआईपी भवन के बाद उनका इंतजार करते रहे। जब कार्यकर्ताओं को बैठक सम्पन्न होने की जानकारी मिली तो वह गेट के भीतर प्रवेश करने लगे। मगर पुलिस ने उन्हें गेट से भीतर नहीं घुसने दिया। जिस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा कर दिया। समस्याओं को लेकर बेतालघाट और अन्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कई कार्यकर्ता कहते दिखे की चुनाव के समय ही कार्यकर्ता याद आते है। अन्य कार्यक्रमों में उनसे मिला भी नहीं जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *