नानकमत्ता में युकां ने जताया रोष

Spread the love

रुद्रपुर। नानकमत्ता में पेट्राल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा जब से भाजपा सत्ता में आयी है। अंतरराष्ट्रीय कीमतें लगातार कम रही है। लेकिन केंद्र सरकार लगातार दरें बढ़ा रही है। इससे दैनिक उपभोग की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महंगाई में मध्यम और गरीब वर्ग के सामने परिवार का पालन पोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस दौरान उन्होंने सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की मांग की। यहां शुभम सिंह, अनिकेत सिंह, सुंदर सिंह, रजत सिंह, किशोर सिंह, रूप सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *