नई टिहरी और चंबा में कांग्रेस का मंहगाई के खिलाफ धरना

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी और चंबा में महंगाई के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुई बेहताश वृद्घि के कारण महंगाई चरम पर है। और आम लोगों परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार बढ़ती मंहगाई को लेकर मौन साधे हुये है।
रविवार को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित साई चौक पर धरना दिया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आम आदमी मंहगाई की मार से परेशान है, लेकिन भाजपा सरकारें चुप्पी साधे हुये हैं। कहा आये दिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों ने लगातार वृद्घि होने से लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। कहा जनता ने हिमाचल में हुये उप चुनाव में भाजपा को अपने निर्णय का संकेत दे दिया है। उधर चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेाषिकेश रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप डीजल, पेट्रोल ,रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों का असर सीधे खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे लगातार मंहगाई बढ़ रही है,और लोगों को बजट बिगड़ रहा है। कहा उपचुनाव में मिली हार के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में मामूली कटौती की है, लेकिन इससे मंहगाई काबू आने वाली नहीं है। कहा अब जनता जाग चुकी है, और वह सरकार को बढ़ती मंहगाई का जबाव जरुर देगी। धरना पर बैठने वालों में शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, आशी रावत, मुर्शरफ अली, किशोर मंद्रवाल, सतीश चमोली, महवीर उनियाल, आनंद बैलवाल, मान सिंह रौतेला, राय सिंह रावत ,नपा अध्यक्ष चंबा सुमना रमोला, सोबन सिंह नेगी, शक्ति प्रसाद जोशी, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, राजेश्वर बडोनी, मुर्तजा बेग, सोनवीर सजवाण,गिरजा दास,सोहन सिंह रावत, अनीश खान,श्यामलाल, रोशन नौटियाल,आरती बिष्ट ,सुषमा बिष्ट ,मौसम चंद रमोला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *