पतंजलि योगपीठ में साध्वी ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Spread the love

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ के शिक्षण संस्थान वैदिक कन्या गुरूकुल में रह रही एक साध्वी ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। साध्वी के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय व थाना बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साध्वी का नाम देवांग्या है जो मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार साध्वी की उम्र लगभग 24 साल है और वह पिछले कई सालों से पतंजलि में रह रही थी। साध्वी संस्थान में अध्यापन करने के साथ स्वयं भी पढ़ाई कर रही थी। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में धार्मिक बातें लिखी हैं। जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल मृतक साध्वी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। साध्वी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *