देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आप का चंबा में विरोध प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चंबा में सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा ने कहा कि तीर्थपुरोहितों के लगातार विरोध के बावजूद सरकार जबरन देवस्थानम बोर्ड को थोपने में लगी है। कहा इसी के परिणाम स्वरुप बीते दिनों पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों का भारी विरोध झेलना पड़ा और बिना दर्शन किए लौटना पड़ा। कहा कि भाजपा सरकारों की जबरन थोपने वाली नीति से देश और प्रदेश की जनता परेशान है। कहा लोकतंत्र में ऐसी तानाशाही किसी के हित में उचित नहीं है। इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देखने को मिलेगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जोत सिंह तोपवाल, तेजराम तिवाड़ी, रमेश, बलवीर, दिग्विजय राणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *