शक्ति जागरण में समाज को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया

Spread the love

नई टिहरी। राष्ट्र सेविका समिति टिहरी की ओर से शक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम में परिवार और समाज को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विदेशी संस्ति के कारण हमारे नाते रिस्ते धीरे धीरे समाप्त होते जा रहे हैं,जिन्हें रोकने के लिये सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। सोमवार को नई टिहरी प्रेस क्लब सभागार में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम का आरएसएस विभाग प्रचारक पारस ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की परिवार और समाज को संस्कारवान बनाने में अहम भूमिका होती है, समाज से ही उन्नत राष्ट्र निर्माण का निर्माण होता है। उन्होंने नारी शक्ति से भावी पीढ़ी को अच्टे संस्कार देने और अपनी संस्ति बचाने का आह्वान किया। कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में नव निर्मित मंदिर में भगवान राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाऐगी,जिसके तहत 1 से 15 जनवरी तक घर-घर में राम मंदिर से पूजित अक्षत पहुंचाऐ जाऐंगे साथ ही एक पत्रक और भगवान राम का चित्र दिया जाऐगा। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया गया है। कहा 22 जनवरी को प्रत्येक परिवार अपने घर पर 5 दीपक जलाये साथ ही भजन, पूजा, पाठ, जाप आदि भी करें। राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यकाहिका भावना त्यागी ने कहा परिवार में मां का दर्जा सबसे ऊपर है, मां अपने बच्चों को जैसे संस्कार देगी बच्चें उसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति से अपने बच्चों को अच्टे संस्कार देने और समाज में फैली कुरुतियों को दूर करने को कहा। समिति की ओर से वक्ताओं को तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। मौके पर जिला कार्यकाहिका नीलम रतूड़ी,ड़ आशा डोभाल, जाखणीधार ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, वर्तिका उनियाल, विमला खंणका, तनुजा बडोनी, निवेदिता परमार, सुषमा बहुगुणा, उषा मिंया, कुसुम भट्ट, उर्मिला राणा, लीला मखलोगा, बीडी कुनियाल, रविन्द्र सेमवाल, संजीव भट्ट, राजेश्वर बडोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *