सितारगंज में मगरमच्छ ने महिला का पैर चबाया, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

 

नानकमत्ता। मगरमच्छ के हमले में महिला घायल हो गई। स्वजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने महिला को हल्द्वानी रेफर किया है। ग्राम बिडौरा-मझोला निवासी मंजू राणा पत्नी महेंद्र राणा बुधवार को खकरा नदी किनारे लकड़ी लेने गई थी। उन्होंने नाले में खड़े होकर लकड़ी को तोड़ना चाहा। तभी घात लगाए छिपे मगरमच्छ ने मंजू राणा का पांव दांतों से दबोच लिया। उनके चीखने चिल्लाने पर मगरमच्छ पानी में चला गया। मगरमच्छ ने महिला का पांव बुरी तरह चबा लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डक्टरों ने महिला को उच्च उपचार के लिए एसटीएच रेफर किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *