विवादित टिप्पणी मामले में डटै प्रमुख ने नुपुर का समर्थन किया, जाकिर नाइक को लेकर कही ये बात

Spread the love

मुंबई , एजेंसी। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया।
ठाकरे ने यहां मनसे पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने भी पहले यही बात कही थी लेकिन किसी ने उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहा।
मनसे प्रमुख ने हिंदू देवताओं के नामों का कथित रूप से उपहास करने के लिए ओवैसी भाइयों (एआईएमआईएम नेताओं) की भी आलोचना की। उनका जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मनसे प्रमुख ने अपने चचेरे भाई और पूर्व मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे पर भी ताना मारा कि जब मैं शिवसेना में था, तब बालासाहेब ठाकरे ने फैसला किया था कि जिस पार्टी के पास अधिक विधायक होंगे, उसके पास मुख्यमंत्री पद होगा।
राज ठाकरे ने यह भी कहा कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने तब उन्हें गले लगाया था जब वह उस पार्टी को छोड़ने वाले थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, मैं बालासाहेब से मिलने गया था। वह जानते थे कि मैं (शिवसेना में) नहीं रहा हूं। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा- अब आप जा सकते हैं।
मनसे प्रमुख ने आगे कहा, मैं बालासाहेब की विचारधारा को आगे ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास प्रतीक (शिवसेना का धनुष-बाण का प्रतीक) नहीं है तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *