निबंध में श्रेया, प्रश्नोत्तरी में प्रथम, भाषण में प्रिया ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से विवि के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर आयोजित पृथ्वी दिवस महोत्सव में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया ने प्रथम व अनिकेत ने द्वितीय तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा निधि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र प्रथम शर्मा ने पहला स्थान, प्रथम वर्ष के छात्रा कोमल कुमारी ने दूसरा तथा बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र मानस पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया रानी ने प्रथम, बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष की छात्रा निशिका ने द्वितीय एवं बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा कोमल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डीन प्रो. एमपी थपलियाल, प्रो. वाईपी रैवानी, डा. प्रेमनाथ, डा. ओमप्रकाश, डा. वरूण बड़थ्वाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *